Prize, lottery and gift scam
इनाम, लॉटरी और गिफ़्ट स्कैम
English first, Hindi below.
What it looks like
- A message says you won a prize, a lottery or a gift for something you never entered.
- To get it you must pay a small fee, tax or delivery charge first.
- It has a link to claim the prize, with a countdown to hurry you.
What to do
- Do not tap the link or pay anything.
- Ask yourself: did I enter anything? If not, it is not real.
- Report the message on Chakshu (Sanchar Saathi) and delete it.
If you already did it
If money has moved, call 1930 at once and tell your bank. Do not delete the messages, numbers or screenshots, they are evidence. Then report at cybercrime.gov.in.
Remember: A real prize never asks you to pay money first.
For children
A message that says you won something you never entered is a trick. Do not tap it. Tell a grown-up.
इनाम, लॉटरी और गिफ़्ट स्कैम
यह कैसा दिखता है
- मैसेज कहता है कि आपने इनाम, लॉटरी या गिफ़्ट जीता है, जबकि आपने कुछ भरा ही नहीं था।
- इसे पाने के लिए पहले छोटी फ़ीस, टैक्स या डिलीवरी चार्ज देना होता है।
- इनाम लेने का लिंक होता है और जल्दी करने के लिए टाइमर चलता है।
क्या करें
- लिंक न दबाएँ और कुछ भी न चुकाएँ।
- खुद से पूछें: क्या मैंने कुछ भरा था? नहीं, तो यह असली नहीं है।
- मैसेज की रिपोर्ट चक्षु (संचार साथी) पर करें और उसे डिलीट करें।
अगर आप ऐसा कर चुके हैं
अगर पैसे कट गए हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और अपने बैंक को बताएँ। मैसेज, नंबर और स्क्रीनशॉट डिलीट न करें, ये सबूत हैं। फिर cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
याद रखें: असली इनाम के लिए पहले पैसे नहीं देने पड़ते।
बच्चों के लिए
जो मैसेज कहे कि तुमने कुछ जीता है, जबकि तुमने कुछ भरा ही नहीं, वह चालाकी है। उसे मत दबाओ। किसी बड़े को बताओ।
Helplines: call 1930, report at cybercrime.gov.in, or report a call or message on Chakshu (Sanchar Saathi).