Skip to main content

Scam school

"Relative in trouble" urgent money call

"रिश्तेदार मुसीबत में है" वाला पैसे का कॉल

English first, Hindi below.

What it looks like

  • A call, voice note or message says your child, parent or relative had an accident, was arrested or is in hospital, and money is needed right now.
  • It may come from an unknown number, or say 'this is my new number'. The voice can sound like someone you know, because voices can be copied by computer programs.
  • They tell you not to call anyone else.

What to do

  1. Stop. Hang up and call the person on the number you already have, or call another family member.
  2. Agree a family safe word now, a word only your family knows. Ask for it whenever someone calls asking for money.
  3. Do not send money until you have spoken to the real person.

If you already did it

If money has moved, call 1930 at once and tell your bank. Do not delete the messages, numbers or screenshots, they are evidence. Then report at cybercrime.gov.in.

Remember: A real emergency never needs you to send money before you can speak to the person on their usual number.

For children

If someone calls and says a grown-up in your family is hurt and asks for money, do not believe it. Ask for the family safe word. Tell a grown-up.

"रिश्तेदार मुसीबत में है" वाला पैसे का कॉल

यह कैसा दिखता है

  • कॉल, वॉइस नोट या मैसेज कहता है कि आपके बच्चे, माता-पिता या रिश्तेदार का एक्सीडेंट हुआ है, वे गिरफ़्तार हैं या अस्पताल में हैं, और अभी पैसे चाहिए।
  • यह अनजान नंबर से आ सकता है, या कह सकता है 'यह मेरा नया नंबर है'। आवाज़ किसी जान-पहचान वाले जैसी लग सकती है, क्योंकि कंप्यूटर प्रोग्राम आवाज़ की नक़ल कर सकते हैं।
  • वे कहते हैं कि किसी और को फ़ोन मत करो।

क्या करें

  1. रुकिए। कॉल काटें और उस व्यक्ति को उसके पुराने नंबर पर फ़ोन करें, या परिवार के किसी और सदस्य को।
  2. आज ही परिवार का एक सीक्रेट शब्द तय करें, जो सिर्फ़ घरवालों को पता हो। पैसे माँगने वाला कॉल आए तो वह शब्द पूछें।
  3. असली व्यक्ति से बात होने तक पैसे न भेजें।

अगर आप ऐसा कर चुके हैं

अगर पैसे कट गए हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और अपने बैंक को बताएँ। मैसेज, नंबर और स्क्रीनशॉट डिलीट न करें, ये सबूत हैं। फिर cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

याद रखें: असली इमरजेंसी में भी, व्यक्ति के पुराने नंबर पर बात किए बिना पैसे भेजने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

बच्चों के लिए

अगर कोई फ़ोन करके कहे कि घर का कोई बड़ा चोटिल है और पैसे माँगे, तो मत मानो। परिवार का सीक्रेट शब्द पूछो। किसी बड़े को बताओ।

Helplines: call 1930, report at cybercrime.gov.in, or report a call or message on Chakshu (Sanchar Saathi).